6 Mar 2026, Fri

Bigg Boss 19: कौन हैं Anupana फ़ेम गौरव खन्ना की रियल-लाइफ पार्टनर आकांक्षा चमोला? यहां पढ़ें

Bigg Boss 19 के कंटेस्टेंट गौरव खन्ना इन दिनों शो में सबका दिल जीत रहे हैं। हाल ही में, शो में गौरव को एक प्यारा सरप्राइज़ मिला। फैमली वीक में उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला BB हाउस में आई। अपनी पत्नी को देखकर गौरव का एक्साइटमेंट बिल्कुल अलग था। उनका रीयूनियन वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया है। फैंस पति-पत्नी के बीच की इस शानदार केमिस्ट्री को देखकर हैरान हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद, नेटिजेंस आकांक्षा चमोला के बारे में और जानने के लिए उत्सुक हैं।

कौन हैं आकांक्षा चमोला?

आकांक्षा चमोला एक जानी-मानी टेलीविज़न एक्ट्रेस हैं। वह पिछले दस सालों से ज्यादा समय से इंडस्ट्री में हैं। आकांक्षा ने अपने करियर की शुरुआत कलर्स टीवी के ‘स्वरागिनी’ (Swaragini) शो से की थी। इस शो में हेली शाह और तेजस्वी प्रकाश लीड रोल में थीं।

इसके बाद, वह 2017 में ‘भूतू’ (Bhootu) और 2022 में ‘कैन यू सी मी’ (Can You See Me) जैसे शो में दिखाई दीं। टीवी पर उन्हें आखिरी बार शो ‘कैसे मुझे तुम मिल गए’ (Kaise Mujhe Tum Mil Gaye) में देखा गया था।

BB हाउस में हुआ इमोशनल रीयूनियन

वीडियो की शुरुआत होती है, जब आकांक्षा टनल वॉकवे से अंदर आती हैं। टास्क के दौरान, गौरव ‘फ्रीज’ कमांड में है। आकांक्षा सीधे उसकी तरफ बढ़ती है और बिग बॉस के ‘रिलीज़’ का इंतजार करती है। वीडियो में गौरव के साथ अमाल भी साइड में दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में आकांक्षा ने सफेद शिमरी स्कर्ट और लाल क्रॉप टॉप पहना है। जैसे ही प्रोमो लाइव हुआ, उनका यह लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। हालांकि, यह रीयूनियन पूरी तरह से अनएक्सपेक्टेड नहीं था। गौरव पिछले कुछ दिनों से फैमिली सेगमेंट की बात कर रहे थे। वह कंटेस्टेंट्स को बता रहे थे कि फैमिली वीक में उन्हें अपनी वाइफ़ का इंतज़ार है।

कैसे शुरू हुई गौरव और आकांक्षा की लव स्टोरी?

बता दें कि गौरव और आकांक्षा की लव स्टोरी एक ऑडिशन से शुरू हुई। लगभग नौ साल पहले दोनों पहली बार मिले थे। जिसके बाद अनुपमा फेम एक्टर को पहली नजर में ही प्यार हो गया।

आकांक्षा को गौरव के एक्टिंग बैकग्राउंड के बारे में कुछ नहीं पता था। इसीलिए, उसने खुद को एक न्यूकमर के तौर पर पेश किया। गौरव ने पहली मुलाकात में ही उनका नंबर ले लिया। ऑडिशन के बाद, गौरव ने आकांक्षा को लिफ्ट दी। वह दूसरे ऑडिशन के लिए जा रही थी और उसे देर हो रही थी। कार में दोनों की अच्छी बातचीत हुई। जिसके बाद डेटिंग का यह सिलसिला आगे बढ़ा।

 

Exit mobile version