6 Mar 2026, Fri

“सूर्या मुझे बार-बार मैसेज करते थे…” T20I सूर्यकुमार यादव को लेकर इस एक्ट्रेस का बयान हुआ वायरल

एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी (Khushi Mukherjee) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अपने बोल्ड फैशन और बेबाक इंटरव्यू के लिए पहचानी जाने वाली खुशी के लेटेस्ट बयान ने एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया है। हाल ही में उन्होंने T20I कप्तान सूर्यकुमार यादव के खिलाफ बयान दिया है। 

एक वायरल वीडियो में उन्होंने यह बात कही। वीडियो में खुशी ने यह भी कहा कि कई भारतीय क्रिकेटर उनसे संपर्क में थे। उन्होंने खास तौर पर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का नाम लिया। आइए समझते है क्या है यह पूरा मामला- 

खुशी मुखर्जी का चौंकाने वाला बयान

बॉलीवुड एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी रियलिटी शो MTV स्प्लिट्सविला में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान, भारतीय क्रिकेट टीम के T20I कप्तान सूर्यकुमार यादव को लेकर एक हैरान करने वाला बयान दिया है। खुशी ने बताया कि सूर्यकुमार पहले उन्हें अक्सर मैसेज करते थे। लेकिन अब वे एक-दूसरे से बात नहीं करते।

जब एक रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि क्या वह किसी क्रिकेटर को डेट करना चाहती हैं। तो खुशी ने अपनी राय दी। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें लिंक-अप्स बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं।  उन्होंने कहा, ‘मैं किसी क्रिकेटर को डेट नहीं करना चाहती। 

मेरे पीछे कई क्रिकेटर पड़े हैं। सूर्यकुमार यादव मुझे बहुत मैसेज करते थे। लेकिन अब हम ज़्यादा बात नहीं करते।’

जिसके बाद उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

तिरुमाला में पत्नी संग दिखे सूर्यकुमार

सूर्यकुमार यादव ने अभी तक इस कंट्रोवर्सी पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इस बीच, सूर्यकुमार यादव अपनी पत्नी देविशा शेट्टी के साथ आंध्र प्रदेश के तिरुमाला पहुंचे। दोनों ने श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में दर्शन किए। 

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के अधिकारियों ने उनके दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था की। 

New Zealand सीरीज़ में फिर कप्तानी करेंगे सूर्यकुमार

हाल ही में सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ T20I सीरीज़ में टीम की कप्तानी संभाली। इस सीरीज में भारत ने 3-1 से जीत हासिल की। जनवरी 2026 में सूर्यकुमार यादव न्यूज़ीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज़ में कप्तानी करेंगे।। यह सीरीज़ T20 विश्व कप 2026 से पहले बहुत अहम मानी जा रही है। 

बता दें की इस वर्ल्ड कप टूर्नामेंट (T20 World Cup 2026) की शुरुआत 7 फरवरी से होगी। भारत इस वर्ल्ड कप में डिफेंडिंग चैंपियन होगा। साल 2024 में भारत ने फाइनल जीतकर यह खिताब अपने नाम किया था।

Exit mobile version