6 Mar 2026, Fri

Deepika Padukone Birthday Special: बॉलीवुड की क्वीन दीपिका पादुकोण की लाइफ से जुड़े 5 इंटरेस्टिंग फैक्ट्स

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone Birthday) आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। फैंस से लेकर सेलेब्स तक, सभी उनके बर्थडे पर बेस्ट विशेज दे रहे है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस इस समय न्यूयॉर्क में हैं। जहां वह अपने पति रणवीर सिंह के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं।दीपिका अपनी दमदार एक्टिंग के साथ ग्लोबल अपील और एलिगेंस के लिए भी जानी जाती हैं।

ऐसे में दीपिका पादुकोण के जन्मदिन पर आइए जानते हैं, एक्ट्रेस की लाइफ से जुड़े कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट्स-

Interesting Facts about Deepika Padukone : दीपिका पादुकोण के बारे में 5 इंटरेस्टिंग फैक्ट्स

1. दीपिका पादुकोण का जन्म

दीपिका पादुकोण का जन्म असल में कोपेनहेगन, डेनमार्क में हुआ था। जब वह एक साल से भी कम उम्र की थीं। तब वह अपने परिवार के साथ बैंगलोर आई।

2. नेशनल-लेवल बैडमिंटन प्लेयर

दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण एक बैडमिंटन चैंपियन हैं। अपने पिता से प्रेरित होकर दीपिका ने भी टीनएज में नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा।

3. ओम शांति ओम से पहले स्क्रीन डेब्यू

आपको जानकार हैरानी हो, लेकिन ओम शांति ओम (2007) से पहले दीपिका ने हिमेश रेशमिया के म्यूजिक वीडियो ‘नाम है तेरा’ में डेब्यू किया। इसके अलावा, उन्होंने कन्नड़ फिल्म ऐश्वर्या (2006) में भी एक्टिंग की।

4. एस्ट्रोनॉमी की शौकीन

एक्टिंग के अलावा, दीपिका को एस्ट्रोनॉमी में भी दिलचस्पी है। वह फिल्मों की चकाचौंध से दूर, एस्ट्रोनॉमी से जुड़ी काफी वर्कशॉप्स में हिस्सा लेती रहती हैं।

5. मेंटल हेल्थ चैंपियन

दीपिका ने अपने पर्सनल एक्सपीरिएंस से प्रेरित होकर मेंटल हेल्थ के लिए काम किया। उन्होंने डिप्रेशन और मेंटल हेल्थ से जुड़े भेदभाव से लड़ने के लिए ‘लिव लव लाफ’ फाउंडेशन की स्थापना की।

6. टैलेंट को सपोर्ट करेंगी दीपिका

दीपिका पादुकोण ने अपने जन्मदिन के मौके पर नए और युवा क्रिएटिव टैलेंट के लिए इनिशिएटिव शुरू किया है। नए टैलेंट को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने ‘द ऑनसेट प्रोग्राम’ की शुरुआत की घोषणा की। इस इनिशिएटिव का उद्देश्य नए क्रिएटिव आर्टिस्ट्स को अवसर देना है। जो फिल्म, टीवी और एडवरटाइजमेंट की इंडस्ट्री में आगे बढ़ना चाहते हैं।

Exit mobile version