6 Mar 2026, Fri

स्टाइलिश Pink Bikini लुक में नजर आई एकता कपूर की ‘नागिन’, फैंस ने ऐसे किया रिएक्ट!

TV इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस निया शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में निया ने अपने सोलो बीच ट्रिप की कुछ शानदार तस्वीरें पोस्ट की। इन तस्वीरों में उनका बोल्ड और बैकलेस लुक देखकर उनके फैन्स भी हैरान रह गए।

निया शर्मा का बिकिनी लुक वायरल

शुक्रवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो और वीडियो पोस्ट किए। इस फोटो में निया ने बीच पर पिंक बिकिनी में अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट किया। पहली तस्वीर में निया कैमरे से दूर मुंह करके एक शेड के नीचे बैठी दिखाई दे रही हैं।

वहीं, वीडियो में वह बीच पर बैठी हुई हैं और एक मोमेंट के लिए पीछे मुड़कर देखती हैं।

अनफ़िल्टर्ड लुक ने जीता दिल

निया शर्मा का अनफ़िल्टर्ड लुक सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है। फैंस उनकी तस्वीरों से अपनी नज़रें नहीं हटा पा रहे। इस पोस्ट पर फैंस भर-भर के कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ‘बहुत उमदा!’

वही दूसरे फैन ने कमेंट किया, इस लुक में आप शानदार लग रही हैं।’ वहीं, अन्य फैन ने निया की तारीफ करते हुए लिखा, ‘आप बहुत प्यारी और खूबसूरत लग रही हैं।

निया शर्मा की कोलंबो ट्रिप

निया शर्मा कुछ समय पहले श्रीलंका के कोलंबो में थीं। दिवाली के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में वह शिरकत करने गई थीं।

वहां निया आलीशान NÜWA कोलंबो में ठहरीं। निया ने अपनी कोलंबो ट्रिप की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने फैंस के साथ अपना शानदार स्टे एक्सपिरियन्स साझा किया।

बाथरोब पहने हुए मिरर सेल्फी के साथ उन्होंने अपनी फोटो डंप की शुरुआत की।

निया शर्मा के वर्क प्रोजेक्ट्स

निया शर्मा के करियर की बात करे तो उन्होंने 2010 में ‘काली-एक अग्निपरीक्षा’ से टीवी में डेब्यू किया था। इस शो ने उन्हें दर्शकों के बीच खास पहचान दिलाई। लेकिन फैन्स के बीच उनकी पॉपुलैरिटी ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ से हुई।

इसके बाद उन्होंने जमाई राजा, इश्क में मरजावां और नागिन 4 जैसे हिट शोज में दमदार भूमिकाएं निभाई।

इसके अलावा, निया शर्मा ने ‘खतरों के खिलाड़ी 8’ में भी पार्टिसिपेट किया। यह स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो था। शो में वह फाइनल राउंड तक पहुंची। हाल ही में, निया को कुकिंग शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ में भी देखा गया।

Exit mobile version