रिहाना दुनिया की सबसे लोकप्रिय पॉप आइकॉन में से एक हैं। ग्रैमी अवार्ड (Grammy Award) जीत चुकी यह सिंगर अपने फैशन और बिज़नेस सेंस के लिए भी मशहूर हैं। हाल ही में उन्होंने X (पहले ट्विटर) पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं। तीसरे बच्चे के जन्म के कुछ महीनों बाद ही उनका यह बोल्ड लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

तस्वीरों में रिहाना एक्सप्रेसिव मूड के साथ नजर आ रही हैं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘एफ्रोडाइट एक सैवेज थी। V-Day कलेक्शन अब savagex.com पर उपलब्ध है।’ इसके ज़रिए उन्होंने अपने लॉन्जरी ब्रांड, सैवेज एक्स फेंटी के लेटेस्ट वैलेंटाइन्स डे कलेक्शन शेयर किया। आइए देखते है ये तस्वीरें-
View this post on Instagram
Fans ने ऐसे किया रिएक्ट
इस पोस्ट के तुरंत बाद फैंस ने कमेंट सेक्शन में खूब तारीफ की। हर कोई उनके अंदाज़ और बोल्ड लुक का दीवाना हो गया। वहीं एक अन्य यूज़र ने इस कलेक्शन को रिलीज़ के साथ ही हिट करार दे दिया।

कई लोगों ने उनके कॉन्फिडेंस और दमदार प्रेजेंस की सराहना की। वहीं कुछ फैंस का कहना है कि रिहाना हर बार अपने स्टाइल से पावर ड्रेसिंग का नया स्टैंडर्ड सेट करती हैं।
प्यारी बेटी के साथ रिहाना का खास फोटोशूट
यह फोटोशूट रिहाना के तीसरे बच्चे के जन्म के बाद हुआ। पिछले साल सितंबर में उन्होंने लॉन्गटाइम पार्टनर A$AP Rocky के साथ अपने बच्चे के जन्म की खबर साझा की थी। इंस्टाग्राम पर उन्होंने कुछ खास तस्वीरें पोस्ट की थीं।

इस फोटो में रिहाना लाइट पिंक कपड़ो में अपनी नवजात बच्ची को गोद में लिए दिख रही थीं। कैप्शन में उन्होंने अपनी बेटी का नाम भी बताया -‘रॉकी आयरिश मेयर्स’!
रिहाना और रॉकी का फैमिली मोमेंट कैप्चर
बता दें कि कपल ने पहली बार 2025 मेट गाला (Met Gala 2025) में अपनी प्रेग्नेंसी कन्फर्म की थी। मेट गाला के दौरान उन्होंने गर्व से अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया।

रिहाना और A$AP रॉकी पहली बार 2012 में साथ काम कर चुके थे। जिसके बाद दोनों ने 2020 में अपने रिलेशनशिप पर मुहर लगाई। नए बेबी गर्ल के अलावा, वे दो बेटों के माता-पिता भी हैं।
रिहाना का प्रोफेशनल करियर
प्रोफेशनल तौर पर, रिहाना का एल्बम ‘Anti’ 2016 में रिलीज़ हुआ था। इसके बाद उन्होंने 2017 में ‘Fenty Beauty’ लॉन्च कर अपने बिज़नेस को आगे बढ़ाया। हाल ही में रिहाना ने एनिमेटेड फिल्म स्मर्फ्स के लिए गाना ‘फ्रेंड ऑफ़ माइन’ अपनी आवाज़ में रिकॉर्ड किया।
:max_bytes(150000):strip_icc():focal(959x345:961x347)/rihanna-1-2000-09e290ef56c5456db91af266f3b5ec9a.jpg)
वहीं, उनके पार्टनर A$AP रॉकी की बात करें तो उन्होंने 2025 में अपना चौथा स्टूडियो एल्बम ‘डोंट बी डंब’ (Don’t be Dumb) रिलीज किया।