बॉलीवुड और कंट्रोवर्सी का गहरा संबंध है। चाहे बात कंट्रोवर्सी की हो या एंटरटेनमेंट की राखी सावंत का नाम सबसे पहले लिया जाता है। राखी सावंत के कई सारी कॉन्ट्रोवर्सीज का हिस्सा रही हैं। लेकिन आज हम एक ऐसे विवाद के बारे में बात करेंगे, जो आज भी सुर्ख़ियों में है।
बता दें कि यह विवाद राखी सावंत और सिंगर मीका सिंह के बीच हुए किसिंग सीन से संबंधित है।
आइए जानते हैं, आखिर क्या है ये पुरा मामला?
राखी और मीका का शॉकिंग मोमेंट
दरअसल यह बात 2006 की बात है जब सिंगर मीका सिंह की बर्थडे पार्टी थी। तब सोशल मीडिया उतना पॉपुलर नहीं था। न ही MeToo मूवमेंट हुआ था। उस समय लोगों की सहमति ही सबसे ज्यादा मायने रखती थी।
इस वीडियो से यह बिल्कुल साफ था कि जो होने वाला था। राखी उसके लिए तैयार नहीं थीं। ऐसे में जब मीका सिंह ने उन्हें फिर से पकड़ा और दूसरी बार किस किया तो वह बहुत शॉक में थीं।
मीका की बर्थडे पार्टी में क्या हुआ?
2006 में मीका सिंह की बर्थडे पार्टी में राखी सावंत एक गेस्ट थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मीका ने सभी से कहा था कि उनके चेहरे पर केक न लगाया जाए।
लेकिन राखी ने फिर भी केक लगा दिया। इस पर मीका ने उनका चेहरा पकड़ा और किस कर लिया।
![]()
इस बात पर राखी हैरान हो गई। कुछ सेकंडस तक उन्हें कुछ भी समझ नही आया। जैसे ही यह मोमेंट खत्म हुआ। मीका ने उन्हें फिर से पकड़ा और दोबारा किस कर दिया।
मीका सिंह ने बचाव में रखी अपनी बात
इस इंसिडेंट के बाद, मीका सिंह ने अपनी तरफ से सफाई दी। उन्होंने कहा कि राखी सावंत ने ही उन्हें उकसाया था।
मीका का कहना था कि राखी ने उन्हें अच्छे दोस्त होने के नाते किस किया था। इसके अलावा, मीका ने यह भी आरोप लगाया कि राखी ने जानबूझकर यह सब किया था।
इस हादसे के बाद Kissing Scene था मुश्किल – राखी
इस मामले पर बात करते हुए राखी सावंत ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि ऑन-स्क्रीन किसिंग सीन उनके लिए मुश्किल था। उन्हें सीन करते वक्त वह सब याद आ रहा था।

राखी ने कहा, “मैं बहुत टेंशन में थी। मैंने ऐसा पहले कभी नहीं किया था।” मैं बहुत असहज थी। किसिंग सीन शूट करने के लिए मुझे आधी ब्लैक लेबल पीनी पड़ी।”

उन्होंने आगे कहा- ” सीन करते वक्त, मीका की याद आ रही थी। वह हादसा हर बार मेरे दिमाग में आता था। मैं बहुत डरी हुई थी।

ऐसा लगता था जैसे कोई मेरे साथ ज़बरदस्ती कर रहा है। मुझे इस्तेमाल कर रहा है। मुझे ऐसा नहीं लगा कि मैं एक्टिंग कर रही हूं। “