आजकल फिल्मों और वेब शो में किसिंग सीन आम हो गए हैं। अब यह सिनेमा या पब्लिक प्लेस में भी कोई बड़ी बात नहीं रही। लेकिन सोचिए, एक वक्त था जब लिप-लॉक सीन के बारे में बात तक करना भी, नापसंद किया जाता था। उस दौर में कुछ ऐसी फिल्में आई, जिनके लिप-लॉक सीन ने जबरदस्त हंगामा मचाया।
आज के इस लेख में हम आपको बॉलीवुड की उन पुरानी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिनके ऑन-स्क्रीन लिप-लॉक सीन सबसे ज्यादा कंट्रोवर्शियल रहे। तो चलिए, जानते हैं-
1. राजा हिंदुस्तानी (1996)
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है, आमिर खान और करिश्मा कपूर की फिल्म राजा हिंदुस्तानी। साल 1996 में आई इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में आमिर और करिश्मा कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई।

यह पहली बार था, जब किसी फैमिली फिल्म में लगभग एक मिनट तक लिप लॉक दिखाया गया था।
2. दयावान (1988)
माधुरी दीक्षित और विनोद खन्ना की दयावान (1988) ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। इस फिल्म में दोनों का एक लंबा किसिंग सीन था। जिसे देख कर सभी चौंक गए थे। माधुरी उस वक्त बॉलीवुड में नई एक्ट्रेस के तौर पर उभर रही थीं।

जबकि विनोद खन्ना सीनियर अभिनेता थे। इस फिल्म का यह लिप-लॉक काफी चर्चा में रहा।
3. कर्मा (1933)
भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक और शॉकिंग लिप-लॉक सीन था। 1933 में आई यह फिल्म, भारतीय सिनेमा की शुरुआती फिल्मों में से एक थी।

इस फिल्म में देविका रानी और हिमांशु राय ने पहला ऑन स्क्रीन किसिंग सीन दिया। देविका रानी उस समय बॉलीवुड की पहली महिला स्टार मानी जाती थीं। यह सीन उस वक्त के लिहाज से बेहद बोल्ड था।
4. सत्यम शिवम सुंदरम (1978)
राज कपूर की सत्यम शिवम सुंदरम अपनी कामुकता के लिए जानी जाती है। इस फिल्म में शशि कपूर और ज़ीनत अमान के बीच का लिप-लॉक सीन काफी चर्चित रहा।
![]()
ज़ीनत का बोल्ड अवतार और इस सीन ने फिल्म को और भी कंट्रोवर्शियल बना दिया। यह फिल्म अपने समय से काफी आगे थी। उस दौर की ऑडियंस के बीच यह फिल्म सुर्खियों में रही।
5. ब्लैक (2005)
2005 की फिल्म ब्लैक को क्रिटिक्स से काफी सराहना मिली। इसमें रानी मुखर्जी और अमिताभ बच्चन ने एक लिप-लॉक सीन किया था।

फिल्म में रानी ने एक अंधी महिला, मिशेल मैकनेली का किरदार निभाया था। वही अमिताभ उनके बुज़ुर्ग शिक्षक के रूप में दिखाई दिए।
6. गर्लफ्रेंड (2004)
2004 में आई फिल्म ‘गर्लफ्रेंड’ में अमृता अरोड़ा और ईशा कोप्पिकर ने साथ काम किया था। इस फिल्म में एक लेस्बियन लव एंगल था।

उस समय इस विषय के प्रति ऑडियंस उतनी अवेयर नहीं थी। जिसके चलते फिल्म ने ऑडियंस और क्रिटिक्स का ध्यान खींचा। फिल्म में दो महिलाओं के बीच का लिप-लॉक सीन तेज़ी से लाइमलाइट में आ गया।